प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में बिजली न होने से यात्री परेशान, भेदभाव का आरोप
रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बिजली की व्यवस्था है, लेकिन द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है। यात्री द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में मोबाइल की टॉर्च जलाने को मजबूर हैं। वहीं यात्रियों ने भेदभाव का आरोप लगाया और डीआरएम से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।