Public App Logo
🔱 केदारनाथ धाम में मौसम हुआ सुहाना, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या🌧️🙏 रुद्रप्रयाग। बाबा केदार के धाम में मौसम के करवट लेने के साथ ही यात्रा ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ धाम में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 📿 अब तक 14 लाख 39 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन। मौसम साफ रहने के चलते आने वाले दिनों में यात्रा में और तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यात्रा मार्गों, पैदल रास्तों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 🚩 बारिश के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह। #KedarnathDham #KedarnathYatra #BabaKedar #Kedarnath #Rudraprayag #CharDhamYatra #Uttarakhand #KedarnathNews #यात्रा #बाबाकेदार - Rudraprayag News