Public App Logo
उत्तराखंड के चार नेताओं को भाजपा में मिली केंद्रीय जिम्मेदारी, भट्ट ने दी बधाई!! उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में राज्य के चार वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने कहा कि इन नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के नेताओं पर जताए गए विश्वास से राज्य का मान बढ़ा है और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी हैं—पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी (पुनः राष्ट्रीय मीडिया संयोजक), महेंद्र पांडे (राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री) और आलोक भट्ट (राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक)। भट्ट ने इन नियुक्तियों के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। - Rudraprayag News