बांका: महेशाडीह हवाई अड्डे के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो शिक्षक घायल, एक को मायागंज रेफर किया गया
Banka, Banka | Oct 28, 2024 महेशाडीह हवाई अड्डा के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में दो शिक्षक जख्मी हो गए।दोनों शिक्षक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बलारपुर निवासी शिक्षक विनय कुमार सिंह साइकिल से भोगा स्कूल जा रहे थे।वही रतनपुर निवासी शिक्षक नयन कुमार बाइक से दोमुहान स्कूल जा रहे थे। हवाई अड्डा के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई।