बांका: गोयड़ा गांव के युवक ने तीन बच्चों की मां को लेकर किया फरार, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Banka, Banka | Oct 27, 2024 गोयड़ा गांव के युवक दिलखुश कुमार तीन बच्चे की मां को लेकर हबीबपुर से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई। किंतु सुराग पता नहीं मिलने पर महिला के पति सहित परिजन रविवार की दोपहर बाद करीब 12:30 बजे थाना पहुंचे और दिलखुश कुमार के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने व महिला को बरामद करने की मांग की।