बांका: साहेबगंज बाजार में स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, अस्पताल में हुआ उपचार
Banka, Banka | Oct 28, 2024 साहेबगंज बाजार में सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार साहेबगंज निवासी नकुल पंडित साइकिल से पूजा करने मंदिर जा रहे थे।इस दौरान स्कूटी ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गए।