बांका: अखिल भारतीय पान महासंघ ने उपरामा गांव में बैठक की, प्रखंड कमेटी का विस्तार किया
Banka, Banka | Oct 27, 2024 अखिल भारतीय पान महासंघ जिला की बैठक रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उपरामा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवनारायण तांती ने किया। बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। रजौन प्रखंड अध्यक्ष के लिए राकेश कुमार पान, उपाध्यक्ष पवन तांती पान, सचिव के पद पर विनोद तांती पान, कोषाध्यक्ष के पद ओमप्रकाश तांती, महामंत्री के पद पर मनोज तांती मनोनीत किया।