बांका: विजय भवन में जिला खेल संघ की बैठक, आरएमके मैदान में 16 नवंबर से डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-4 का आयोजन
Banka, Banka | Oct 27, 2024 डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन 4 के पुन आयोजन को लेकर रविवार को विजय भवन में जिला खेल संघ ने एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय झा ने किया। इस दौरान डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप, सीजन 4 के बांकी मैचों के पुन शुरूआत करने को लेकर चर्चा की गई। 16 नवंबर से स्थानीय आरएमके स्कूल मैदान मुकाबला शुरू होगा।