आगर: आगर जिले में स्कूल बसों व अन्य वाहनों की हुई जांच, 8 वाहनों से ₹23,000 का जुर्माना वसूला गया
कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा ने शुक्रवार दोपहर एक बजे से तनोडिया क्षेत्र में स्कूल बसों व यात्री वाहनों की जांच की। दी शेफर्ड, मास्टरमाइंड व पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल की बसों सहित अन्य वाहनों की सुरक्षा मानकों की जांच की गई।