आगर: आगर जिले में 28-29 नवंबर को समाधान योजना के महाकैंप, बिजली बिलों पर मिलेगी राहत
आगर मालवा जिले में बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत देने के लिए ऊर्जा विभाग ने समाधान योजना के तहत बड़े स्तर पर महाकैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है।इस योजना में तीन माह से अधिक पुराने बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज में विशेष छूट प्रदान की जा रही है।