आगर–सुसनेर रोड पर महुड़िया के समीप दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिला अस्पताल से रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे में संदीप, कैलाश, अतुल और विशाल घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल आगर पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।