आगर: आगर मालवा जिले का माध्यमिक विद्यालय तनोड़िया तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित
तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शुक्रवार शाम 4 बजे माध्यमिक विद्यालय तनोड़िया को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित किया गया। कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में जनजागरूकता गतिविधियाँ जारी हैं। दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र बीजापारी ने छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए और तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई।