शिवपुरी नगर: केंद्रीय गृहमंत्री ने शिवपुरी के आईपीएस राहुल गुप्ता को दक्षता पदक से सम्मानित किया
शिवपुरी शहर के एसपी कोठी के पास रहने वाले आईपीएस अधिकारी राहुल गुप्ता को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से शनिवार को सम्मानित किया गया है।ये पदक उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य और विशेषकर अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए दिया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2024 में 460 से अधिक पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है।