शिवपुरी नगर: हरदौल मंदिर के समीप शराब के लिए पैसे ना देने पर शख्स ने युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने SP से कार्रवाई करने की मांग की
गोलू उर्फ मुकेश यादव पुत्र साहब सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी राजू ठाकुर आया और उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने की मना किया तो राजू ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने देहात थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज सोमवार की दोपहर 2 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।