शिवपुरी नगर: नयागांव में खेत में भैंस चरा रही महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर 4 लोगों ने पति-पत्नी को पीटा
महिला ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने खेतों में भैंसे चरा रही थी। तभी गांव का ही विक्रम सिंह सिकरवार आया और उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब वह चिल्लाई तो उसको बचाने उसका पति आया तो 3 अन्य लोगों ने उसकी एवं उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।