शिवपुरी नगर: ढकौरा में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जगदीश आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी 19 वर्षीय बेटी द्रोपति ने रविवार की रात 8 बजे घर पर ही ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे रात 10 बजे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वही युवती ने ज़हरीला पदार्थ क्यों खाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।