शिवपुरी नगर: मनियर में पड़ोसी ने 6 लोगों के परिवार पर हमला किया, घायल व्यक्ति एसपी के पास पहुंचा
आकाश जाटव पुत्र देवीलाल जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की आज सोमवार की दोपहर 1 बजे उसके पड़ोसी उन्हें गाली गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया तो 6 लोगों ने उसकी एवं उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत करने वह थाने गया तो सुनवाई ना होने के चलते दोपहर साढ़े 3 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।