शिवपुरी नगर: बदरवास में कुएं से पानी देने से मना करने पर 3 लोगों ने युवक पर हमला किया, पीड़ित पहुंचा एसपी के पास
सुमेर सिंह लोधी पुत्र रामगोपाल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग उसके कुंआ से पानी मांग रहे थे। जब उसने पानी देने की मना किया तो 3 लोगो ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। एवं अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शनिवार की शाम 4 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।