हज़ारीबाग: 13 माईल टीपी 4 के पास बोरवेल गाड़ी व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर होने पर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, चालक की हुई मौत
बड़कागांव से हजारीबाय जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित 13 माईल टीपी 4 के पास हजारीबाग से बड़कागांव आ रही बोरवेल गाड़ी ने ट्रैक्टर के पीछे, डाला को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। ट्रैक्टर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। और घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।