हज़ारीबाग: कोर्रा के राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय में पढ़ाई के समय बच्चों से ढुलवाया जा रहा ईंट व मिट्टी
कोर्रा राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय में पढ़ाई के समय बच्चों से ईंट और मिट्टी की धुलाई करते हुए देखे गए। दरअसल विद्यालय के पास में ही निर्माण कार्य चल रहा था जहां से बच्चे ईट और मिट्टी की धुलाई कर रहे थे। इस काम में लगभग आधे दर्जन से अधिक बच्चों को पढ़ाई छोड़कर डुलाई में स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया जा रहा है। छात्र कुदाल से मिट्टी उठाकर कढ़ाई में डाल रहे थे।