हज़ारीबाग: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में आज प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 150 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कारवाई में मौजूद रहे।