हज़ारीबाग: ओरिया में रामनवमी को लेकर ग्रामीणों की शांति समिति का बैठक हुआ संपन्न
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित 'रामनवमी' पर्व को लेकर सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया शिवमंदिर में स्थानीय ग्रामीणों की शांति समिति की बैठक दिन रविवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ओरिया पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव उर्फ जीतु यादव ने किया। रामनवमी पर्व आपसी सामंजस्य के साथ मनाने को लेकर कई पहलुओं पर विचार- विमर्श हुआ।