हज़ारीबाग: 4000 किलोमीटर की दंडवत पैदल यात्रा पर राजस्थान से निकला व्यक्ति पहुंचा हज़ारीबाग
राजस्थान के रहने वाले हरी सिंह दंडवत पैदल यात्रा करते हुए ओडिशा के जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु निकले हुए हैं। शनिवार को वे हज़ारीबाग में दिखे। अभी तक हरी सिंह ने 4000 में से 3300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। वे हजारीबाग होते हुए जगन्नाथपुरी जाएंगे जिसमें उन्हें 6 महीने और लगेंगे।