बहराइच: गनियापुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पड़ताल में जुटी पुलिस
कोतवाली देहाती इलाके के गांगियापुर में पुरानी रंजिश के चलते हूई मारपीट मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।