बहराइच: बहराइच जिले में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जनपद बहराइच में चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव के नवनिर्मित स्मारक स्थल के लोकार्पण/उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद आगमन के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्मारक का भ्रमण कर जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।