बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 4 मासूम सहित 5 लोग हुए घायल
बहराइच के कोतवाली देहाती के टिकोरा मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बस ने बाइकसवारों को ठोकर मार दी। इस हादसे में चार मासूम सहित बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए हेमरिया के प्रधान ने बताया की हादसा टिकोरा मोड़ के पास हुआ है।