मनकापुर: मेचुका देवरिया गाँव मे रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष 10 घायल, 9 पर मुकदमा दर्ज
मेचुका देवरिया गाँव मे रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष रामजनम भारती व दूसरा पक्ष कन्हैया लाल यादव के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा ने बताया कि 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।