मनकापुर: खोडारे पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में आरोपी अभियुक्त अर्जुन निवासी जनपद शाहजहांपुर को मकोईया बैरियर के पास से खोडारे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 366, 376(3) भादवि 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई थी। और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।