हसनपुर: गांव नगलिया मुंशी में गंदगी व जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगलिया मुंशी के ग्रामीणों ने गांव के बाईपास मार्ग पर गंदगी व जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा है कि काफी समय से मार्ग पर कीचड़ व गंदगी पसरी है। बरसात होने के बाद मार्ग पर निकलना दुश्वार हो गया है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।