बराकला में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
----
सतना 22 अगस्त 2026/#सतना जिले में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बराकला में पूज्य संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने सहभागिता कर संत रविदास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया और कलश यात्रा के शुभारंभ में शामिल हुईं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जीवन और उनका विचार दर्शन समाज को सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाता है। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर कर सभी वर्गों को समानता एवं एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान संत रविदास जी महाराज के विचारों और उनके समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कलश यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में आपसी प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP