जिला अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ संस्थाओं का किया निरीक्षण
----
सतना 21 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मझगवां पहुंचे जिला अधिकारियों ने ब्लाक स्तर पर स्थित अपने-अपने अधीनस्थ संस्थाओं का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं और गतिविधियों का जायजा लिया। उप संचालक पशुपालन डॉ. एपी सिंह ने पशु चिकित्सालय मझगवां के निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, औषधियों की उपलब्धता, अभिलेखों के संधारण तथा पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा और डीपीसी दिवाकर तिवारी ने मझगवां विकासखण्ड के विद्यालय और रजौला चित्रकूट के कन्या शाला का निरीक्षण कर पठन-पाठन की गतिविधियों का जायजा लिया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JanVishwasAbhiyan2026
57 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026