गुमला: गुमला में बढ़ती चोरी और नशे की लत पर समाजसेवी शिशिर गुप्ता ने जताई चिंता
Gumla, Gumla | Aug 9, 2026 शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर समाजसेवी शिशिर गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गुमला शहर में युवा और स्कूली छात्र तेजी से मादक पदार्थों के सेवन की चपेट में आ रहे हैं। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवा गलत रास्ते पर भटक रहे हैं, जिसका असर समाज में बढ़ते अपराध के रूप में भी दिखाई दे रहा है।