कॉलोनी सेल जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
भोपाल के कोलार में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में आज कॉलोनी सेल की जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कॉलोनियों के रहवासियों द्वारा अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनका गृह निर्माण समितियों एवं बिल्डर से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण करने तथा समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
1. जनसुनवाई में पिंक सिटी कॉलोनी के दो परिवारों को विगत 12 वर्षों से पजेशन नहीं मिलने की समस्या सामने आई। इस संबंध में बिल्डर से चर्चा कर दो परिवारों को आज ही पजेशन दिलाया गया।
2. माय सिटी कॉलोनी में लंबे समय से विद्युत एवं अन्य प्रकार की समस्या की शिकायत प्राप्त हुई। बिल्डर से चर्चा कर समस्या के निराकरण हेतु दो माह के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
3. सर्वजन गृह निर्माण सोसायटी में रहवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा गया तथा प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गया।
4. मंदाकिनी गृह निर्माण सोसायटी में निर्वाचन प्रक्रिया लंबित होने की समस्या पर शीघ्र निर्वाचन कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान एक अन्य प्रकरण में सीमांकन संबंधी समस्या सामने आने पर संबंधित आर.आई. एवं पटवारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कॉलोनी सेल की जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित कर मौके पर ही समाधान एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसुनवाई का उद्देश्य कॉलोनी के बिल्डर से चर्चा कर एवं गृह निर्माण समितियों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कर आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026