#खौफ_पैदा_करने_का_नया_ट्रेंड..
भरतपुर। सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की नीयत से हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी क्रम में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अवैध हथियारो के साथ (चेहरा छुपा हुआ) है जबकि एक वीडियो में युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए किसी अन्य युवक को धमकी देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शहर के एमएसजे कॉलेज के पास किराए पर रहने वाले रोहित सोगरवाल नामक युवक की आईडी से ये अवैध कट्टे के साथ की वीडियो/स्टोरी डाली गई है। आरोपी युवक ने अपनी प्रोफाइल बायो में खुद को "असमाजिक तत्व" लिख रखा था। हांलाकि, वीडियो वायरल होने की भनक लगते ही शातिर युवक ने कुछ मिनटों पहले ही अपनी "बाबा" नाम की आईडी बदलकर "सोगरिया रोहित" कर दी तथा प्रोफाइल पिक्चर और वायरल वीडियो को डिलीट कर दिया।