ख़ाकी ने ख़ाकी पर भांजी लाठियां सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस ने PRD जवानों पर किया लाठीचार्ज, कई जवान हुए चोटिल, देखें पूरी वीडियो...
देहरादून में PRD जवानों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। 365 दिन रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर वेतन व महंगाई भत्ते की मांग को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे महिला और पुरुष जवानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस और जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
दरअसल, PRD जवान लंबे समय से सालभर रोजगार और आर्थिक सुरक्षा की मांग उठा रहे हैं। संगठन की प्रमुख मांग है कि जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए और पूरे 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
संगठन के अनुसार, इन मांगों को लेकर 18 मार्च 2026 से देहरादून के एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। छह जुलाई को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपने के बाद मांगों को कैबिनेट के समक्ष रखने का आश्वासन मिला था। इसके बाद सात जुलाई को धरना स्थगित कर दिया गया, लेकिन संगठन का आरोप है कि कई कैबिनेट बैठकें होने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
इसी नाराजगी के चलते 18 नवंबर को प्रदेशभर के PRD जवानों ने आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। अब जवानों की मांगों और आंदोलन के बीच सवाल यह है कि सरकार उनकी रोजगार और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर कब तक फैसला लेगी?
#PRDJawan #PRDProtest #Dehradun #UttarakhandNews #PRDAndolan #CMHouseGherao #PRDJawanProtest #PoliceLathicharge #UttarakhandGovernment #365DaysEmployment #PRDDemand #HomeGuard #RekhaArya #DehradunNews #UttarakhandBreakingNews #PahadSandeshNews #PahadSandesh24x7