अंकिता की मां का ऐलान—अब सरकार से नहीं, जनता से है न्याय की उम्मीद!
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित आईसा के राज्य सम्मेलन में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने पहुंचकर अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान अंकिता की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें सरकार से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से उम्मीद है।
अंकिता की मां ने कहा कि वह अब सरकार से न्याय की गुहार नहीं लगाएंगी, बल्कि प्रदेश की जनता से बेटियों को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील करती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में जनता ही बैठाती है और जनता ही सत्ता से उतारती है।
वहीं, अंकिता के पिता ने बेटी के चरित्र हनन को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर मौन है। साथ ही दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए।
अंकिता के माता-पिता के इन बयानों ने एक बार फिर प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, सरकार की भूमिका और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #अंकिता_भंडारी #UttarakhandNews #DehradunNews #JusticeForDaughters #WomenSafety #AISA #Uttarakhand #PahadSandesh