चलती ट्रेन से यात्री को फेंकने की कोशिश, RPF कांस्टेबल का चौंकाने वाला वीडियो वायरल!
दिल्ली से जोधपुर जा रही 22482 DEE-JU सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक RPF कांस्टेबल ने एक यात्री को ट्रेन से बाहर फेंकने का प्रयास किया। वीडियो सामने आते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से दयाबस्ती RPF रिज़र्व लाइन से अटैच कर दिया गया है और मामले की डिवीजन स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।
#IndianRailways #TrainSafety #RPF #BreakingNews #ViralVideo ShockingNews MemeMicNews HindiNews LatestUpdate PassengerSafety