कोतमा: बिजुरी में बच्चों के बीच पहुंचे मंत्री, किया संवाद
Kotma, Anuppur | Sep 28, 2026 सोमवार 4:00 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक 4आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, खेल और दिनचर्या पर संवाद किया। बच्चों ने गिनती व महीनों के नाम सुनाए। मंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया। केंद्र में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा उपस्थित रहे।