धार जिले के नालछा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 236 आवेदन प्राप्त हुए और भगवान बिरसा मुंडा योजना के तहत ₹20 लाख का ऋण चेक वितरित किया गया। युवा संगम मेले में 12 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर मिले।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेढ़ा, धरमपुरी विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना सहित विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसी के साथ ही अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया।
#Dhar #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh