*एसडीओ चास की औचक छापेमारी में अवैध पेट्रोल-डीजल एवं इथेनॉल भंडारण एवं कारोबार का भंडाफोड़*
*सेक्टर-12 एवं बालीडीह क्षेत्र में कार्रवाई, भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल-ईथोनाल बरामद*
बोकारो;- रविवार को *अनुमंडल पदाधिकारी (चास) श्रीमती प्रांजल ढांडा* के नेतृत्व में *कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती जया कुमारी, सेक्टर 12 थाना प्रभारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह एवं बालीडीह थाना प्रभारी श्री संदीप व पुलिस बल* द्वारा *सेक्टर-12 एवं थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान* चलाया गया। अभियान के दौरान *अवैध रूप से पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल के भंडारण तथा क्रय-विक्रय के मामले का भंडाफोड़* किया गया।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से *भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल का अवैध भंडारण* पाया गया।
पहले टीम द्वारा छापेमारी *आरबीएस कॉलेज समीप सेक्टर 12 में तेल का टैंकर (एचपीसीएल ट्रांसपोर्टर) एवं ड्रम में भारी मात्रा में अवैध रूप से ड्रम में पेट्रोल - डीजल बरामद* किया गया।
वहीं, दूसरा *बालीडीह थाना क्षेत्र बीपीसीएल प्लांट समीप सीमलदुही के समीप भी भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल टीम द्वारा बरामद* किया गया। सभी को *जब्त कर लिया* गया है।
टीम द्वारा तीसरे स्थान *गरगा डैम समीप झोपरा* में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां *एक छोटा तेल टैंकर वाला वाहन,कुछ खाली ड्रम एवं कुछ सामग्री बरामद* हुआ।
एसडीओ चास ने स्पष्ट किया कि *जन सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध ईंधन कारोबार* के विरुद्ध प्रशासन की *कार्रवाई लगातार जारी* रहेगी। *अवैध भंडारण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई* की जाएगी।
Chas, Bokaro | Jun 28, 2026