शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उसकी पुत्री घर से बाहर किसी काम से निकली थी। देर संध्या तक जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कही अता पता नहीं चल सका है।एफआईआर में उसने बताया है कि उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है।