बक्सर: अवैध वसूली मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, दर्ज हुई प्राथमिकी
Buxar, Buxar | Sep 29, 2024 बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के ठोरा पुल के पास गश्ती गाड़ी द्वारा मवेशी लदी वाहन से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ। इस पर एसपी शुभम आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार को जांच के निर्देश दिए। जांच में मामले की सत्यता पाई गई, जिससे महिला एसआई और अन्य कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर निलंबित कर दिया गया।