ऊना: बहड़ाला में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से हुई मौत
सदर थाना ऊना के तहत बहडाला में सोमवार को सड़क पार कर रहे दर्शन सिंह निवासी रक्कड़ कॉलोनी को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दर्शन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में श्री आनंदपुर साहिब के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।