Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान एकता संघ की बाइक रैली किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलंद हुई आवाज, समझौता रद्द करने की मांग बरेली, अवधेश शर्मा। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में बरेली में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव राज छाबड़ा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड) ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बड़ी संख्या में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार से किसान हितों के विपरीत किसी भी कृषि व्यापार समझौते को लागू न करने की मांग की। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां किसानों ने झंडे और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और यदि सरकार पीछे नहीं हटती है तो 21 जुलाई को नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर देशभर के किसान एकत्र होकर आंदोलन को और तेज करेंगे। #बरेलीन्यूज़लाइव #ब्रेकिंगन्यूज़ #वायरल #किसानएकतासंघ #किसाननेताडॉक्टररविनागर

Bareilly, Bareilly | Jul 15, 2026

MORE NEWS

#BareillyPolice #UPPoliceEncounter #IzzatnagarPolice #UPEncounter #BareillyNews #CrimeNewsHindi #YogiAdityanath #PoliceAction
   Bareilly Police Encounter  Izzatnagar Bareilly News  UP Police Encounter  Gowkashi Bareilly  Bareilly News Today  ASP CO City 3rd Byte  UP Crime News  बरेली पुलिस मुठभेड़  इज्जतनगर पुलिस कार्रवाई

#BareillyPolice #UPPoliceEncounter #IzzatnagarPolice #UPEncounter #BareillyNews #CrimeNewsHindi #YogiAdityanath #PoliceAction Bareilly Police Encounter Izzatnagar Bareilly News UP Police Encounter Gowkashi Bareilly Bareilly News Today ASP CO City 3rd Byte UP Crime News बरेली पुलिस मुठभेड़ इज्जतनगर पुलिस कार्रवाई

Bareilly, Bareilly | Jul 17, 2026

इज्जतनगर में गौकशी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने गौकशी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लगभग 40 किलोग्राम गौवंशीय मांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को ग्राम महलऊ स्थित एक मकान में गौकशी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दबिश के दौरान मोहम्मद खां पुत्र नब्बू खां निवासी ग्राम महलऊ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा काले रंग के पॉलीथीन बैग बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपने बहनोई अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, बहन हसीना तथा आलम उर्फ अकबर निवासी सहसवान (बदायूं) के साथ मिलकर गौकशी करने की बात स्वीकार की। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस का नमूना लेकर शेष अवशेष का नियमानुसार निस्तारण कराया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 649/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महलऊ के जंगल में कॉम्बिंग के दौरान आरोपी अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से आरक्षी रोहताश घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा गोवंशीय पशु के चार पैर बरामद किए। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 Bareilly news  Live 
#bareillypolice

इज्जतनगर में गौकशी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने गौकशी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लगभग 40 किलोग्राम गौवंशीय मांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को ग्राम महलऊ स्थित एक मकान में गौकशी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दबिश के दौरान मोहम्मद खां पुत्र नब्बू खां निवासी ग्राम महलऊ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा काले रंग के पॉलीथीन बैग बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपने बहनोई अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, बहन हसीना तथा आलम उर्फ अकबर निवासी सहसवान (बदायूं) के साथ मिलकर गौकशी करने की बात स्वीकार की। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस का नमूना लेकर शेष अवशेष का नियमानुसार निस्तारण कराया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 649/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महलऊ के जंगल में कॉम्बिंग के दौरान आरोपी अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से आरक्षी रोहताश घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा गोवंशीय पशु के चार पैर बरामद किए। घायल आरोपी और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। Bareilly news Live #bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Jul 17, 2026

पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

#bareillyNewsLive
#bareillypolice

पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार #bareillyNewsLive #bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Jul 16, 2026

पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र गर्ग ने किया पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत

बरेली। चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र गर्ग ने पूरन लाल लोधी का गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में शिव कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, हेमंत गर्ग, वत्सल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल सहित चाणक्यपुरी कॉलोनी के अनेक लोगों ने भाग लिया और पूरन लाल लोधी का फूल-मालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता पर बल देते हुए पूरन लाल लोधी का सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।

#bareillyNewsLive

पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र गर्ग ने किया पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत बरेली। चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र गर्ग ने पूरन लाल लोधी का गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में शिव कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, हेमंत गर्ग, वत्सल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल सहित चाणक्यपुरी कॉलोनी के अनेक लोगों ने भाग लिया और पूरन लाल लोधी का फूल-मालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता पर बल देते हुए पूरन लाल लोधी का सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। #bareillyNewsLive

Bareilly, Bareilly | Jul 16, 2026

19 जुलाई को बरेली में IDA की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) के तत्वावधान में इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस (IDA) की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को रोटरी भवन, चौपला रोड, सिविल लाइंस, बरेली में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जिसमें देश के लगभग 20 से 30 छोटे एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर साझा रणनीति तैयार करने, समान विचारधारा वाले दलों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संभावित गठबंधन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद करेंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष बरेली अतीक करम इदरीसी के नेतृत्व में होगी।
बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी राजनीतिक रणनीति की जानकारी साझा की जाएगी।
प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अहमद तथा जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों के बीच समन्वय और रणनीतिक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

#bareillyNewsLive

19 जुलाई को बरेली में IDA की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) के तत्वावधान में इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस (IDA) की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को रोटरी भवन, चौपला रोड, सिविल लाइंस, बरेली में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जिसमें देश के लगभग 20 से 30 छोटे एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर साझा रणनीति तैयार करने, समान विचारधारा वाले दलों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संभावित गठबंधन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद करेंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष बरेली अतीक करम इदरीसी के नेतृत्व में होगी। बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी राजनीतिक रणनीति की जानकारी साझा की जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अहमद तथा जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों के बीच समन्वय और रणनीतिक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। #bareillyNewsLive

Bareilly, Bareilly | Jul 16, 2026