भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान एकता संघ की बाइक रैली
किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलंद हुई आवाज, समझौता रद्द करने की मांग
बरेली, अवधेश शर्मा।
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में बरेली में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव राज छाबड़ा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड) ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बड़ी संख्या में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार से किसान हितों के विपरीत किसी भी कृषि व्यापार समझौते को लागू न करने की मांग की।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां किसानों ने झंडे और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि ट्रेड डील किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और यदि सरकार पीछे नहीं हटती है तो 21 जुलाई को नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर देशभर के किसान एकत्र होकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
#बरेलीन्यूज़लाइव
#ब्रेकिंगन्यूज़
#वायरल
#किसानएकतासंघ
#किसाननेताडॉक्टररविनागर
Bareilly, Bareilly | Jul 15, 2026