पौड़ी: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी आज रविवार को प्रथम बार श्रीनगर पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीनगर मंडल कार्यालय में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत हेमंत द्विवेदी ने मंदिर समिति के श्रीनगर स्थित विश्राम गृह का निरीक्षण किया।