पौड़ी: बरसात के चलते कोतवाली से वाल्मीकि बस्ती जाने वाला मार्ग मलवा आने से हुआ बाधित, लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 आज रविवार को दिन के समय तेज बारिश के चलते शहर की कोतवाली से बाल्मीकि बस्ती जाने वाले मार्ग पर मलवा आने से बाधित हो गया। वाल्मीकि बस्ती के इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के सुपरवाइजर राजू रेडियान तथा अंकित कुमार घागट ने बताया गनीमत रही कि जिस समय यह मलवा आया उस समय कोई भी इस मार्ग पर मौजूद नहीं था।