चकरनगर: काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
लंबित मांगों को लेकर शनिवार को चकरनगर, सहसों सहित विभिन्न स्थानों पर समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 17 अक्तूबर से प्रदेशव्यापी संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल पहले से ही ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।