*चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अथेड़ व राजकीय उच्च विद्यालय करवाल तहसील सलूणी में करियर गाइडेंस, बाल-अधिकारों व सोशल मीडिया के हानि लाभ सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारें में किया जागरूक ।*
09-09-2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा *सलूणी उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अथेड़ व राजकीय उच्च विद्यालय करवाल* में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविंदर कुमार राणा और कार्यकारी मुख्याध्यापक काकू राम ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा व केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल-अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को बताया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल-जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते-जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है, या मैसेंजर कॉल के माध्यम से गलत हरकतें करने के लिए प्रेरित करता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को चरित्र निर्माण, अनुशासन के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सहित करियर गाइडेंस संबंधी विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों एवं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन हेतु आग्रह किया!
आज के कार्यक्रम में 17 अध्यापक अध्यापिकाओं सहित 4 नॉन टीचिंग स्टाफ सहित 486 बच्चों ने भाग लिया।
धन्यवाद एवं आभार
कपिल शर्मा
जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा
Chamba, Chamba | Sep 9, 2026