सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां में आगजनी, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के मामले में दूसरे पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई है। उषा देवी ने अपने परिवार पर हुए हमले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उषा देवी के अनुसार उनका बेटा अभय गुप्ता जब घर के गेट पर आया, तो कछ लोग गेट के सामने खड़ी थार गाडी हटाने को कहा था।